वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 15 वर्षीय वृद्ध सफेद बाघिन रिद्धि” की मृत्यु विगत दो दिनों से थी बीमार।

देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भोपाल, मध्य प्रदेश। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल की लगभग 15 वर्षीय सफेद बाघिन रिद्धि की मृत्यु हो गई। आदान-प्रदान योजना अंतर्गत सफेद बाघिन ‘रिद्धि’ को 28 दिसंबर, 2013 को इंदौर जू से वन विहार लाया गया था। उस समय इसकी उम्र लगभग 4 वर्ष थी। वर्तमान में सफेद बाघिन की उम्र लगभग 15 वर्ष हो चुकी थी। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सफेद बाघिन को पर्यटकों के दर्शनार्थ डिस्प्ले बाड़े में रखा गया था।

विगत दो दिवस से वृद्ध सफेद बाघिन रिद्धि ने अपना नियमित भोजन नहीं लिया ऐसा वह सामान्य रूप से अक्सर करती रही है। कल 18 सितम्बर, 2024 को वह अपने हाउसिंग में सामान्य ही थी, लेकिन आज प्रातः लगभग 7 बजे अपने हाउसिंग में निश्चेत अवस्था में पाई गई। प्रात: ही वन्य-प्राणी विकित्सक वन विहार द्वारा इसका परीक्षण किया जाकर इसे मृत घोषित किया गया। मृत वृद्ध सफेद बाघिन का पोस्टमार्टम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्य-प्राणी चिकित्सकों वन विहार एवं वन्य-प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी सहायक वन्य-प्राणी चिकित्सकों वाइल्ड लाइफ एसओएस वन विहार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण वृद्धावस्था के कारण आंतरिक अंगो का काम न करना पाया गया। मृत सफेद बाघिन का सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण के लिये स्कूल आफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक हैल्थ जबलपुर भेजे गये हैं।

पोस्टमार्टम उपरांत मृत बाघिन का नियमानुसार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन संरक्षक भोपाल वृत भोपाल, संचालक वन विहार एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।