प्रयागराज मंडल में दिसम्बर 2023 में 96 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

Prayagraj,up: मंडल, उत्तर मध्य रेलवे, से वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/आर.एस. जनार्दन सिंह सहित 96 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से दशरथ राम, देवी प्रसाद, अखिलानंद चतुर्वेदी एवं मोहम्मद महमूद अंसारी को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 28 करोड़ 91 लाख रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।

प्रयागराज मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ इन्फ्रा नवीन कुमार एवं मंडल कार्मिक अधिकारी आशीष कुमार शुक्ला द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों के साथ स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल सम्मान सहित सौंपा गया।

मंडल कार्मिक अधिकारी के. एल. जायसवाल द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया गया अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।