अरविंद यादव उर्फ झन्नू समाजवादी लोहिया वाहिनी कार्यकरिणी के बने प्रदेश सचिव।

ब्यूरो चीफ एस.के.सिंह की रिपोर्ट

बलिया,यूपी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बांसडीह निवासी अरविंद कुमार यादव “झन्नू” को समाजवादी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश कार्यकरिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

वही प्रदेश सचिव बनने पर पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने शुक्रवार को माला पहनाकर झन्नू का स्वागत किया तथा कहा कि समाजवादी पार्टी समानता के साथ थी समता को लेकर चलती है। अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।

प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर अरविंद कुमार यादव झनु ने पूर्व मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उनको नगर पंचायत बांसडीह के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह सेवक, राजू सिंह, बब्लू सिंह, आशीष वर्मा, पंकज सिंह, अनिल यादव, आदि ने बधाई दी है।