भोपाल रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना के लिए आवश्यक भूमि आवंटन की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगभग 60 हजार करोड़ के निवेश से निर्मित होने वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना होगी। इस परियोजना में ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईजी और प्रोपेलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन होगा। इस परियोजना से निर्माण अवधि के दौरान 15,000 व्यक्तियों तथा संचालन अवधि के दौरान लगभग 5,600 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। परियोजना में 70 हेक्टेयर की टाउनशिप भी प्रस्तावित है। परियोजना का भूमिपूजन आगामी फरवरी तक तथा वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2030-31 में प्रारंभ होने की संभावना है। मध्य प्रदेश भवन में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक और गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक सिंघल उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेल (इंडिया) लिमिटेड की 60 हजार करोड़ वाली परियोजना को स्वीकृति दी
सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का निराकरण करने के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दिये निर्देश
January 14, 2025
No Comments
कलेक्टर ने निक्षय मित्र बनकर पाँच टीबी मरीज गोद लिए, कोई भी नागरिक निक्षय मित्र बनकर पोषण सहायता से जुड़ सकता है
January 14, 2025
No Comments
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर की थी फायरिंग
January 12, 2025
No Comments
जानिए पैकिंग वाले पानी की बोतल पर लिखी एक्सपायरी डेट का सच,बोतलबंद पानी को कितने समय तक रखें सुरक्षित ?
January 12, 2025
No Comments
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पशुपालन,उच्च शिक्षा, वन और जनजातीय कार्य विभागों की राजभवन में समीक्षा बैठक की
January 10, 2025
No Comments