भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल, एमपी। कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने बुधवार को आसरा वृद्धजन सेवा आश्रम, गोलघर के पास शाहजहाँनाबाद भोपाल का औचक निरिक्षण किया गया। उन्होंने वहां निवासरत वृद्धजनों से चर्चा की तथा संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय आर.के. सिंह को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों के लिये आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करायें। साथ ही वृद्धाश्रम के लिये ई-रिक्शा, फर्नीचर टेबल, कुर्सी, सोफा की व्यवस्था, वृद्धाश्रम को पुताई कराना, वृद्धजनों के लिये एक महीने का भरण-पोषण एवं वेतन रेडकास से दिये जाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के समय आसरा वृद्धाश्रम के सचिव दयाराम नामदेव, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सांख्यिकी अधिकारी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण भोपाल एवं कर्मचारी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिरण भोपाल उपस्थित रहे।