दरबारे सफ़वी का 4 रोज़ा उर्स आज से होगा शुरू।

क़ुरआन ख़्वानी, चादर पोशी, महफिले शमा, में शामिल होंगे दूर दराज से आये मेहमान

प्रयागराज,यूपी। दरबारे सफ़वी का 4 रोजा सालाना उर्स 2 दिसंबर से 5 दिसम्बर के बीच दरबारे सफ़वी शाहनूर अली गंज (शाहगंज) में मनाया जाएगा। 4 रोजा उर्स में 2 दिसंबर शनिवार को हज़रत कादिर उल्लाह शाह (रह.) का उर्स मनाया जाएगा जिसमे बाद नमाजे फज़र क़ुरआन ख्वानी वा रात 9 बजे महफिले शमा (कव्वाली) का प्रोग्राम होगा और 3 दिसंबर रविवार को बाद नमाजे जोहर 2:00 बजे से महफिले शमा वा असर की नमाज़ बाद कुल की फातेहा होगी।


4 दिसम्बर (सोमवार) को हज़रत शाह इफ़्तेख़ार उल्लाह (रह.) अलमरूफ़ अब्दुर्रहमान का उर्स मनाया जायेगा। जिसमे सुबह बाद नमाज फज़र क़ुरआन ख्वानी वा सुबह के 9 बजे से महफिले शमा का प्रोग्राम रहेगा और उर्स के आखरी दिन 5 दिसम्बर (मंगलवार) को हज़रत महबूब उल्लाह शाह (रह.) अलमरूफ़ हकीम मोहम्मद हामिद सफ़वी साहब का उर्स रहेगा जिसमे सुबह के 10 बजे हिम्मत गंज काला डंडा कब्र मुबारक पर कुल वा चादर पोशी और रात 9 बजे दरबारे सफ़वी शाहनूर अली गंज में महफिले शमा मुनअक़िद होगी।


4 रोजा उर्स वा सभी प्रोग्राम दरबारे सफ़वी के सज्जादानशीन हकीम रिज़वान हामिद सफ़वी साहब की सदारत में किया जाएगा यह सभी जानकारी मोहिबबने औलिया कमेटी के सदर मोहम्मद महबूब दावर ने दी।