मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थिति में भोपाल में”हर घर तिरंगा अभियान”अंतर्गत तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
बुधवार की दोपहर मुखर्जी नगर कोलार से बैरागढ़ की भैंसाखेड़ी कृषि उपज मंडी तक निकली तिरंगा यात्रा के चलते पूरा भोपाल तिरंगामय हो गया था। तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और आयोजक संस्था के अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा तिरंगा रथ पर सवार होकर यात्रा के आगे चले। उनके पीछे 35 हजार बाईकों पर सवार 70 हजार युवा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए कतारबद्ध चलते हुए विहंगम दृश्य उत्पन्न कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मदर टेरेसा स्कूल से चुना भट्टी चौराहे तक आठ किलोमीटर तक तिरंगा रथ पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रियों के साथ चले। पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह बनाए गए स्वागत मंचों से मुख्यमंत्री विधायक एवं तिरंगा यात्रियों का जबरदस्त स्वागत हुआ। तिरंगा यात्रा पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे आरंभ हुई थी जो दो घंटे बाद अपने गंतव्य भैंसाखेडी कृषि उपज मंडी पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग को विभिन्न संगठनों और नागरिकों द्वारा तिरंगे रंग में सजाया गया था। 30 किलोमीटर लंबे इस यात्रा मार्ग के अधिकांश स्थानों पर स्वागत के लिए मानव श्रृंखला सी बनी हुई थी जबकि सात सौ से अधिक स्थानों पर पर स्वागत मंचों से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा आरंभ होने के पूर्व आरंभ स्थल पर निर्मित मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। यहां मंचीय उद्बोधन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित तिरंगा यात्रा में शामिल सत्तर हजार युवाओं ने एक साथ राष्ट्रगान किया। तिरंगा यात्रा आरंभ होने के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से उपस्थित तिरंगा यात्रियों के विशाल जन समुद्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा की भोपाल की धरती से निकल रही यह तिरंगा यात्रा वाकई अद्भुत है। यात्रा में शामिल युवाओं की संख्या और जोश देखकर मन गदगद है। मैं आह्वान करता हूं कि सभी युवा संकल्प लें की तिरंगे को कभी ना झुकने देंगे। प्राण भले ही चले जाएं लेकिन तिरंगा झुकने न पाए। सीएम डॉ यादव ने तिरंगा यात्रा के आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए रामेश्वर शर्मा की तैयारी व्यवस्था और आयोजन में अनुशासन वाकई अदभुत होता है। उन्होंने विधायक को भारत की इस विशाल तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए बधाई भी दी। सीएम ने हर घर तिरंगा अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के जन-जन को तिरंगा फहराने का अधिकार मिला है। अखंड भारत संकल्प दिवस के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा कि पंद्रह अगस्त उन्नीस सौ सैंतालिस को हमें आजादी तो मिली लेकिन भारत विभाजन की त्रासदी भी साथ मिली। इस त्रासदी की टीस आज भी हर देशभक्त के मन में है। 14 अगस्त का दिन हमें हर वर्ष इसकी याद दिलाता है। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों और क्रांतिकारियों के चरणों में हमारा नमन है। पूरा देश तिरंगामय है। तिरंगा यात्रा के मार्ग में पाँच सौ से अधिक स्थान पर यात्रा का स्वागत होने की संभावना व्यक्त की गई थी। लेकिन स्वागत उम्मीद से ज्यादा हुआ। स्वागत के मंच की ऐसी श्रृंखला थी कि इसकी भी एक कतार सी ही बन गई थी। तिरंगा यात्रा आयोजन स्थल पर मीडिया के लिए विशेष रूप से बनाए गए मंच से सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने जब तिरंगा यात्रियों का विशाल जनसमुद्र देखा तो अपने आप को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। उन्होंने विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ मिलकर तिरंगे रंग में रंगे विशाल जनसमुद्र के सामने मंच पर खड़े होकर सेल्फी ली। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने तिरंगा यात्रा की भव्यता से अभिभूत होते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि यह तिरंगा यात्रा एक नया रिकॉर्ड कायम करने वाली है।

सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।