ATरिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने जानकारी दी कि छिंदवाड़ा वन मण्डल से 3 माह के नर तेंदुआ शावक ‘वीर’ को रेस्क्यू कर 6 फरवरी, 2023 को उपचार के लिये वन विहार लाया गया था। नर तेंदुए शावक ‘वीर’ की गत दिवस मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि नर तेंदुआ शावक अत्यंत कमजोर और चलने-फिरने में असमर्थ था। उसका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। संचालक वन विहार ने बताया कि नर तेंदुआ शावक का वन्य-प्राणी चिकित्सक वन विहार द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर उपचार किया गया। इसके बाद भी उसके आंतरिक अंगों में कमजोरी के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ था तथा उसमें अपेक्षित सुधार भी नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि मृत नर तेंदुआ शावक का पोस्टमार्टम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्य-प्राणी चिकित्सक दल और वाइल्ड लाइफ एसओएस वन विहार के वन्य-प्राणी चिकित्सक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मृत शावक के सेम्पल एकत्रित कर परीक्षण के लिये स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक हेल्थ जबलपुर एवं डीआई लैब भोपाल भोपाल में भेजे गये हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृत नर तेंदुआ शावक का नियमानुसार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों एवं उपस्थित कर्मचारियों के समक्ष दाह संस्कार किया गया।
छिंदवाड़ा वन मण्डल से रेस्क्यू किया गया नर तेंदुआ शावक ‘वीर’ की हुई मृत्यु नियमानुसार वन विहार में किया गया दाह संस्कार
जानिए पैकिंग वाले पानी की बोतल पर लिखी एक्सपायरी डेट का सच,बोतलबंद पानी को कितने समय तक रखें सुरक्षित ?
January 12, 2025
No Comments
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पशुपालन,उच्च शिक्षा, वन और जनजातीय कार्य विभागों की राजभवन में समीक्षा बैठक की
January 10, 2025
No Comments
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद
January 9, 2025
No Comments
महालक्ष्मी योग में होगा सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानें क्यों है इस बार मकर संक्रांति पर्व विशेष
January 9, 2025
No Comments
HMPV वायरस पहुंचा भारत मिले मामले कोई नया नहीं है वाइरस एक्सपर्ट का मानना गंभीर स्थिति की आशंका नहीं
January 6, 2025
No Comments