हिंद महासागर क्षेत्र में रचनात्मक सहयोग एवं आपसी विकास के लिए भारतीय नौसेना व ओमान की रॉयल नौसेना का समुद्री अभ्यास

ATरिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
आईएनएस त्रिकंद और डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान ने 13 से 18 अक्टूबर 24 तक गोवा के तट पर रॉयल नेवी ऑफ ओमान पोत अल सीब के साथ भारत-ओमान द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास नसीम-अल-बहर में भाग लिया।यह अभ्यास दो चरणों में किया गया: 13 से 15 अक्टूबर 24 तक बंदरगाह चरण, उसके बाद समुद्री चरण। बंदरगाह गतिविधियों के भाग के रूप में, दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने विषय वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और योजना सम्मेलनों सहित पेशेवर बातचीत में भाग लिया। इसके अलावा, खेल कार्यक्रम और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 16 से 18 अक्टूबर 24 तक आयोजित अभ्यास के समुद्री चरण के दौरान, दोनों जहाजों ने इनफ्लेटेबल लक्ष्यों पर बंदूक से फायरिंग, नजदीकी दूरी के एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग, युद्धाभ्यास और समुद्री दृष्टिकोण पर पुनःपूर्ति (आरएएसएपीएस) सहित विभिन्न अभ्यास किए। इंटीग्रल हेलीकॉप्टर ने आईएनएस त्रिकंद से उड़ान भरी और आरएनओवी अल सीब के साथ क्रॉस-डेक लैंडिंग और वर्टिकल रिप्लेनिशमेंट किया। इसके अतिरिक्त, भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान ने भाग लेने वाले जहाजों को ओवर-द-होराइजन टार्गेटिंग डेटा साझा किया। पारस्‍परिक संचालन को और बढ़ाने के लिए, भारतीय नौसेना के सी राइडर्स ने एक दिन के लिए आरएनओवी अल सीब पर पोतारोहण किया। इस अभ्यास ने पारस्‍परिक संचालन को मजबूत करने और एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रणालियों की समझ को बढ़ाने में सहायता की। यह अभ्यास बहुत सफल रहा। इससे पारस्‍परिक संचालन को बढ़ाने, आपसी समझ को बढ़ावा देने और भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच सामंजस्य को मजबूत करने में सहयोग मिला। यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में समान विचारधारा वाले देशों के साथ रचनात्मक सहयोग और आपसी विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।