कानपुर देहात में साइबर सेल थाने का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

कानपुर देहात, यूपी। यूपी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी जनपदों में नवनिर्मित साइबर क्राइम थानों के वर्चुअल लोकार्पण किया गया। जिसके क्रम में जनपद कानपुर देहात में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला तथा अजीत सिंह पाल द्वारा नवनिर्मित साइबर थाने का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वही जनपद के हर थाने में गणमान्य नागरिकों और पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर सेल डेस्क का उद्घाटन किया गया।


कानपुर देहात में आज जिलाधिकारी आलोक सिंह और पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के साथ नवनिर्मित थाना साइबर क्राइम का उद्घाटन राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला और राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी अजीत सिंह पाल द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसके बाद साइबर थाने का निरीक्षण किया गया। वही थानों में साइबर डेस्क के उद्घाटन के बाद गणमान्य नागरिकों को साइबर अपराध से बचाने के लिये महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

वही राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा बताया गया कि आज के समय में हर व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम से डिजिटली लेन-देन का कार्य किया जा रहा है, पैसे से सम्बन्धित साइबर अपराध होने पर तत्काल सम्बन्धित बैंक में शिकायत करें तथा बिना जाने-पहचाने किसी को भी पैसा हस्तान्तरण न करें। साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर थाने पर शिकायत दर्ज करायें। साइबर क्राइम थाने के बनने से साइबर ठगी का शिकार होने वाले लोगों की समस्या का तुरंत निदान होगा तथा साइबर ठगों के खिलाफ कार्यवाही में अहम भूमिका निभायेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात राजेश कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर तनु उपाध्याय तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।