अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में गौ सेवा रथ का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ।

दिबियापुर,औरैया(यूपी)। नगर स्थित नारायणी मंडपम में अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा आयोजित गौ सेवा रथ के कार्यक्रम में उप्र सरकार की बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ,पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने प्रतिभाग कर दीप प्रज्वलित एवं गाय माता का पूजन और गौ भोजन सेवा रथ का पूजन कर शुभारंभ किया।। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के नवनियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील दुबे,प्रदेश सचिव पंडित ब्रज किशोर तिवारी ,संगठन के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री ,जिलाध्यक्ष पंडित विष्णु कांत शुक्ला को राज्यमंत्री ने पट्टिका डालकर मनोनयन पत्र देकर सम्मान किया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा की केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश में हित में कार्य कर रही है।

गौ सेवा रथ का पूजन करती उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला

संगठन के प्रदेश संयोजक पंडित ब्रजकिशोर तिवारी ने भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी होने की बात जोरदारी से उठाई और समाज के लोग एकजुट होकर इसमें पहल कर शासन तक बात पहुंचे। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील दुबे ने कहा की अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के सौजन्य से गौ सेवा और घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण को लेकर एक अनोखी पहल सामने आई है। नगर में निवास करने वाले लोगों के यहां रोजाना सुबह गौ सेवा रथ के जरिए दस्तक दी जाएगी और उनकी रसोई में बचे भोजन, सब्जियों के छिलके इकट्ठे कर गोवंश आश्रय स्थल को उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि सभी का सहयोग मिला तो और गाड़ी भी शुरू होगी।

सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।