28 करोड़ की लागत से पेयजल योजना के कार्य का विधायक केतकी सिंह व चेयरमैन सुनील कुमार सिंह सेवक ने शिलान्यास किया।

ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट

बलिया,यूपी। नगर पंचायत बांसडीह में जल निगम के अमृत योजना फेज 2.0 के अन्तर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत के बड़ी बजार में 28 करोड़ की लागत से पेयजल योजना के कार्य का विधायक केतकी सिंह व चेयरमैन सुनील कुमार सिंह सेवक ने शिलान्यास किया। जल निगम की ओर से नगर में पानी टंकी निर्माण व जीणोद्धार के साथ अन्य कार्य होगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने कहा की प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आम जनता को स्वच्छ पेयजल घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से अमृत योजना के अंर्तगत अभियान चलाकर कार्य करा रही हैं। नगर के आमलोगों के लिए मुख्यमंत्री ने 28 करोड़, 14 लाख 98 हजार की स्वीकृति दी है। सीएम ने योजना की स्वीकृति देने के साथ स्वयं एक्स टि्वटर पर जानकारी दी थी। योजना के कार्य से नगर के आम जनता को शुद्व पेयजल मिलेगा।

विधायक ने जल निगम के अभियंताओं से कहा की जो भी कार्य हो वह मानक के अनुसार होना चाहिए, किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सरकार आम जनता के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया की बांसडीह विधानसभा में आगे कई बड़े कार्य प्रस्तावित है जिससे क्षेत्र की आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा। चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने कहा कि जल निगम नगर में एक नयी पानी टंकी का निर्माण के साथ पुरानी पानी टंकी का जीर्णोद्धार करायेगी। नगर में 54 किलोमीटर शुद्व पेयजल के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाई जायेगी जिससे सभी घरों में हर घर नल से लोगों को शुद्व पेयजल मिलेगा। नगर में पांच आर्सेनिक आरओ मशीन भी लगाई जायेगी।

इस मौके पर जल निगम के अधीक्षण अभियंता पीयूष मौर्या, अधिशाषी अभियंता गुलाम अख्तर व संतोष कुमार, जेई अभिषेक रंजन व रामचन्द्र सभासद दीवान,आसिस, अभिषेक आनंद सिन्हा, राजू दूबे, ओमप्रकाश सिंह, मेहींलाल, दिलीप गुप्ता, मिथिलेश तिवारी,अतुल गुप्ता अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।