छठ महापर्व पर जमुना क्षेत्र में लगभग सभी घाटों पर महिलाओं के सुविधा के लिए वस्त्र बदलने के टेंट घेरा बनाया गया- डॉ संगम मिश्र।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

Prayagraj.,up: महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया। जमुना पार की जनता ने इस कार्य के लिए डॉ संगम मिश्र की बड़ी सराहना की।

छठ पूजा में आई माताओं व बहनों को अपने वस्त्र बदलने में आसानी हुई। इस तरह के सामाजिक कार्य डॉ संगम मिश्र के द्वारा लगातार जमुना पार क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं। जनहित को देखते हुए अभी हाल में ही सिरसा में भी एक विशाल स्वास्थ्य मेला डॉ संगम मिश्र के द्वारा लगाया गया था।

वही इस बात की जानकारी डॉ संगम मिश्र के सलाहकार एवं जमुनापार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की अगुवाई कर रहे एस.के. तिवारी डायरेक्टर सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रयागराज व प्रांत संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रान्त शंकरदेव त्रिपाठी ने दी है।