बरेली, यूपी। आज सावन का दूसरा सोमवार है, ऐसे में नाथ नगरी बरेली में हज़ारों की संख्या में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए इकट्ठा होने लगे, बरेली की चारो दिशाओ में सात नाथ विराजमान है, इसलिए इसे नाथ नगरी के नाम से जाना जाता हैं। भगवान भोले नाथ के मँदिरो पर सुबह से ही भक्तों का जन सैलाब देखने को मिला। हाथो में लोटा और लोटे में जल , बेल पत्री लेकर सभी भक्त बाबा का जलाभिषेक करने के लिए घंटो लाइनो में लगे रहे, आज सावन का सोमवार होने की वजह से भोले नाथ के भक्त बरेली के प्रचीनतम शिव मंदिरो में से एक धोपेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।
सुबह से ही शिव मंदिरो में भक्तो की भीड़ जमा होने लगी है। शिव के सभी मंदिरों में भक्तो की भारी तादात में भीड़ देखने को मिली शिव भक्तो ने भगवान का जलाभिषेक किया और भगवान भोले नाथ से सलामती की दुआ की।