लोगों का सेवा करके मिलता है सुकून- राजेश सिंह दयाल।

ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट

बलिया,यूपी। बांसडीह इण्टर कालेज में दयाल फाउंडेशन की तरफ से विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हजारों मरीजों का किया गया निशुल्क उपचार। जहां एक तरफ स्वास्थ्य के प्रति सरकार सचेत है। तो वहीं दूसरी तरफ देवरिया जिले के निवासी राजेश सिंह दयाल लगातार कोशिश में हैं कि हर संभव लोगों की मदद हो सके। यही वजह है कि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में लगातार खुद समय भी दे रहे हैं। उनकी माने तो 2014 में बच्चा का मौत हुआ। तब से सेवा की भावना है।

जनपद के बांसडीह इंटर कॉलेज परिसर में दयाल फाउंडेशन की तरफ से दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। वहीं दयाल फाउंडेशन के राजेश सिंह दयाल का कहना है कि समाज में ही सब कुछ है। मेरे पुत्र का 2014 में मृत्य हुआ। उसके बाद सेवा में लगा। चूंकि क्षेत्र में मैं नहीं आ सका था। चुनाव के सवाल पर कहा कि चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। यहां मिठाई नहीं बंट रही,दवा,इलाज होगा। दर्द लेकर ही लोग आते हैं। सेवा भाव से काम होता है। अगर मौका मिलेगा तब चुनाव लड़ सकता हूं।