रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेल टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट


Prayagraj,up: भारतीय रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्ततम एवं अति महत्वपुर्ण मंडलों में से एक प्रयागराज मंडल एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में अपना विशिष्ट योदन देती आ रही है। रेल यात्रियों को संरक्षित व समय बद्ध रेल यात्रा प्रदान करने के लिए प्रयागराज मण्डल के अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर प्रयत्नशील है। उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मण्डल अपने सम्मानित यात्रियों की हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहता है।

महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/उत्तर मध्य रेलवे के कुशल मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज महोदय के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक/रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के कुशल नेतृत्व में रेल टिकटों का अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आपरेशन उपलब्ध के तहत आज दिनांक 15.01.2024 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज एवं क्राइम विंग (D&I) प्रयागराज द्वारा ई-टिकटों का अनाधिकृत रूप से व्यापार करने वाले 02 व्यक्तियों को उनकी दुकान GTB नगर, P/S करेली, जिला प्रयागराज से समय 13:15 बजे गिरफ्तार किया गय

आरोपियों का नाम-पता आशीष गोइन्का उम्र 45 वर्ष निवासी B1189, GTB नगर थाना करेली जिला- प्रयागराज उत्तर प्रदेश एवं विनय कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी 119 AK, नया पूरा करेली, थाना करेली जिला- प्रयागराज उत्तर प्रदेश है।

आरोपियों से प्राप्त यूजर आई0डी0का ब्यौरा


एजेंट आईडी WTRIPJK04517,WBGRTPL01346 प्राप्त हुई है। व्यक्तिगत यूजर आईडी – flowergoe2 ,g63210,keshari3010,Lifelovely,ravijais4521,rishironny
yogim9654,abhishek7530,

आरोपियों से प्राप्त टिकटों का ब्यौरा


भविष्य यात्रा तिथि के 02 ई-टिकट मूल्य रु0 6367.20,भूतकाल की यात्रा के 59 ई-टिकट मूल्य रु0 655650.42 रु0 कुल 61 ई–टिकट मूल्य रु0 6,62,017.62काम करने की पद्धति-एजेंट आईडी की आड़ में पर्सनल यूजर आई0डी0 पर ई-टिकट बनाकर टिकट मूल्य पर अंकित मूल्य से 150-200 रु0 अधिक लेकर जरूरतमंदों को बेचने का कार्य करता है।

आरोपियों के पास से जब्त सामग्री


सैमसंग कंपनी का मॉनिटर ,01 अदद ACER का CPU ,01 अदद HP कं.का कीबोर्ड ,01 अदद HP कं. का माउस, 02 अदद स्क्रीन टच मोबाइल ,रूपये 2500/- नगद उक्त आरोपी के विरुद्ध रे0सु0ब0 पोस्ट प्रयागराज पर मु0अ0सं0 83/2024 अन्तर्गत धारा 143 रेलवे एक्ट में प्रकरण पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में


सहायक निरीक्षक सुधीर कुमार रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज, सहायक इंस्पेक्टर उमेश कुमार सरोज रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज, हेड कांस्टेबल रमेश राम रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज, कांस्टेबल आर पी यादव रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज, सहायक उप निरीक्षक लाखन सिंह (डी & आई/ प्रयागराज ) हेड कांस्टेबल जुगिन्द्रपाल सिंह सिरोही (डी & आई/ प्रयागराज) अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज द्वारा किए गए प्रयास गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरागरसी/ पतारसी कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। उपरोक्त मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ द्वारा की जा रही है।

सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।