कैलाश धाम आश्रम में संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन।

https://www.atsamachar.com/sanskrit-training-class-was-organized-in-kailash-dham-ashram/

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

Prayagraj,up: संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन में आए हुए विभिन्न जिलों के बालक बालिकाओं को भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र टीम का नेतृत्व कर रहे एस.के.तिवारी ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.के.तिवारी ने अपने संबोधन में संस्कृत भाषा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संस्कृत भाषा को सभी भाषाओं की जननी कहा। कार्यक्रम में उपस्थित कैलाश आश्रम के महंत कृष्णानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि संस्कृत के उत्थान से ही देश का असली उत्थान हो सकता है। ब्रह्म शब्द की विस्तार से व्याख्या की।


संस्कृत भारती काशी प्रान्त के आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रान्त संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रान्त शंकरदेव त्रिपाठी ने संस्कृत भाषा के उत्थान व विकास पर अपने विचार रखे। भारत में संस्कृत के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा आज से हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने घर में प्रतिदिन कुछ ना कुछ संस्कृत भाषा का प्रयोग करें। अपने बच्चों को एवं आसपास के लोगों से भी संस्कृत भाषा सीखने और बोलने के लिए कहें। उपस्थित सभी लोगों से संस्कृत भाषा देववाणी में कुछ न कुछ बोलने का आग्रह किया। त्रिपाठी ने कहा कार्यक्रम संस्कृत के विद्यार्थियों के धारा प्रवाह बोलने को लेकर कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीराम पांडे वरिष्ठ अधिवक्ता,शालिग्राम त्रिपाठी,संस्कृत के महान् विद्वान्, क्षेत्र संगठन मंत्री संस्कृत पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागेश पांडेय, देवेंद्र,दिलीप, संस्कृत के विद्वान् छात्र एवं छात्राएं व वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।