शबनम शेख पैदल चलकर भगवान राम के दरबार में देगी हाजिरी।

हिजाब बांधे 1350 किमी का सफर पर महोबा में दाखिल हुई मुंबई की शबनम शेख

    महोबा,यूपी। अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा में सहभागिता के लिए मुंबई से पैदल चली शबनम शेख 28 दिन का सफर तय कर आज बुंदेलखंड के महोबा पहुंची है। 1350 किलोमीटर के सफर में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रास्ते महोबा पहुंची शबनम शेख का हिंदू संगठन ने जोरदार स्वागत किया।

    दरअसल 20 वर्ष की शबनम बचपन से ही भगवान राम में आस्था रखती चली आई है और इस कठिन पैदल यात्रा में उसके पैरों में छाले पड़ चुके हैं, लेकिन उसकी आस्था के सामने यह छाले बौने नजर आ रहे हैं। शबनम अपने दोस्तों के साथ भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर अपने भाव को उनके सामने रखना चाहती है। सफर में तमाम दुश्वारियों के बीच शबनम के चेहरे में ना थकान दिखाई दी और ना ही उसके चेहरे में कोई मायूसी है। राम नाम और राम भजन गाते हुए शबनम अपने सफ़र को आसान बना रही है।

    अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा पर समूचे देश के रामभक्तों में उत्साह दिखाई पड़ रहा है।

    भगवान राम में आस्था के चलते राम भक्त धर्म को भी आड़े नहीं आने दे रहे। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के मुंबई में रहने वाली शबनम शेख की। सर में हिजाब बांधे शबनम शेख हाथ में भगवान राम का ध्वज लेकर अयोध्या के लिए निकली है। शबनम शेख अपने दोस्तों के साथ 1578 किलोमीटर के कठिन सफर को तय कर अयोध्या जाने की मंशा रखती है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमाओं से होते हुए शबनम शेख अपने सफ़र की 29वें दिन बुंदेलखंड के महोबा में है। हाड़ कपाऊ ठंड और लंबा सफर भी उसकी आस्था के सामने छोटी नजर आ रही है। महोबा पहुंचते ही शबनम और उसके साथियों का हिंदू संगठन के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रास्ते में थकावट होने के चलते सड़क किनारे बैठी शबनम अपने पैरों पर पड़ चुके छालों की तकलीफ को मिटाने की नाकाम कोशिश कर रही हैं तो वही पैरों में उठ रहे दर्द को अपने ही हाथों से दबाकर काम करने की भी कोशिश शबनम करती दिखाई दी हैं।

    1350 किलोमीटर के इस लंबे सफर के बाद शबनम के पैर में पड़े छाले फिर भी हौशला भुलन्द

    1350 किलोमीटर के इस लंबे सफर के बाद शबनम बताती है कि उसके पैरों में छाले पड़ चुके हैं तो पैरों का दर्द भी असहनीय हैं मगर प्रभु राम से अपार स्नेह और लगन के चलते यह दर्द भी उसे महसूस नहीं हो रहा शायद यही वजह है कि शबनम बिना रुके बिना थके भगवान राम के दरबार जाने के लिए चली जा रही है। हाथ में लिए रामध्वज के साथ-साथ शबनम राम भजन गाती दिखाई दे रही हैं। शबनम बताती है कि वह मुंबई के नजिस इलाके में रहती है वहां आपसी प्रेम और भाईचारा इस कदर है कि लोग एक दूसरे के त्योहारों को परंपरा तरीके से मानते चले आ रहे हैं उसने अजान के साथ-साथ भजन को भी बचपन से सुना है। जिसके चलते उसके मन में प्रभु राम से अपार स्नेह और लगन लग चुकी है। इसी के तहत वह 500 वर्षों बाद भगवान राम के सिंहासन पर विराजमान होने पर इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनना चाहती है। वह बताती है कि उसके मन में बहुत सारे भाव हैं जो भगवान राम के दरबार में पहुंचकर वह व्यक्त करेंगी। इस दौरान उसकी माने तो जगह-जगह लोगों ने उसका स्वागत कर हौसला बढ़ाया है। जिससे उसके सफर में नई ऊर्जा उसे मिल रही है।

    सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।