त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Prayagraj,up: 7:22 बजे गाड़ी संख्या 12802 (पुरुषोत्तम एक्सप्रेस) प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुँचने पर उप निरीक्षक टी. पी .सरोज को कोच संख्या B-5 की सीट संख्या 62 पर महिला यात्री सरिता कुमारी को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज से मदद हेतु सहायक उप निरीक्षक कुलवीर सिंह, मेरी सहेली की कुसुम देवी एवं क्विक रिस्पांस टीम से महिला कांस्टेबल आरती देवी एवं प्रेम कुमारी को भेजा गया।
डॉक्टर नुपुर पांडे, उत्तर मध्य रेलवे स्टाफ सहित उपस्थित हुई। कोच के अंदर ही महिला आरक्षियों के सहयोग से डॉक्टर नुपुर पाण्डे द्वारा महिला रेल यात्री सरिता कुमारी की डिलीवरी कराई गई। उक्त महिला ने लड़के को जन्म दिया। रेलवे डाक्टर द्वारा आगे की चिकित्सा हेतु महिला को डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला यात्री सरिता कुमारी एवं उसका बच्चा स्वस्थ हैं।