प्रयाग व्यापार मंडल कोर कमेटी की मीटिंग होली पर्व के संदर्भ में हुई सम्पन्न।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट


Prayagraj, up:  प्रयाग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की मीटिंग प्रयाग व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राणा चावला के कैंप कार्यालय बालसंन चौराहा अभिषेक & कम्पनी पर आयोजित हुई जिसमे प्रयाग व्यापार मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से परंपरा गत होली का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाता रहा है लेकीन कोरोना आपदा की वजह से 2 वर्ष 2020,2021 नहीं हुआ 2022 में प्रयाग व्यापार मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारीयों की 2 वर्षो में covid की वजह से मृत्यु हो गई इसी कारण नहीं कराया गया। 2023 में अध्यक्ष विजय अरोरा अस्वस्थ हो गए अब इस वर्ष सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जायेगा चूंकि लोकसभा चुनाव सामने है आचार संहिता लागू तब तक हो जायेगी इसलिए यह कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से चौक पर ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे नहीं हो सकता।

इस बार होली मिलन समारोह का कार्यक्रम 3 अप्रैल दिन बुधवार को किसी प्रतिष्ठित स्थान पर निजसंस्थान में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक होगा केवल व्यापारी ही अपने परिवार के साथ सम्मिलित होंगे।


प्रयाग व्यापार मंडल से संबद्ध इकाइयों जो महानगर प्रयागराज में स्थानीय संगठन हैं उनके सम्मानित अध्यक्ष एवं महामंत्री सपरिवार आमंत्रित रहेंगे कार्यक्रम शाम को आरंभ हो के रात्रि भोजन के पश्चात समाप्त होगा।


मीटिंग में मुख्य रूप से प्रयाग व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राणा चावला, महामंत्री सुहैल अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी, कोषाध्यक्ष सरदार जतिंदर सिंह बब्बू, सरदार हरजिंदर सिंह विक्की, पार्षद साहिल अरोरा, शाहिद कमाल बबलू, आकाश, निक्की, मोनू चावला, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित रहे।