बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवड़ीह में रविवार की देर रात एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया।

ब्यूरो चीफ एस.के.सिंह की रिपोर्ट

बलिया,यूपी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवड़ीह में रविवार की देर रात एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बांसडीह कोतवाली पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक एस आनंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी तब हुई जब नगरा थाना के ढोढवा गांव निवासी अंकित पुत्र कन्हैया राम ने रविवार की रात करीब11:30 बजे बांसडीह कोतवाली को फोन द्वारा सूचना दिया कि मेरे जीजा श्रवण राम पुत्र मोहन राम 35 वर्ष निवासी देवड़ीह थाना बांसडीह मेरी बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रहे है। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुचीं और घर मे किसी को न देख फिर वापस आ गई।फिर भाई द्वारा सूचना पर प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा घटना स्थल पर पहुँचने तथा छानबीन करने पर शशिकला पत्नी श्रवण राम 30 वर्ष व उनके दो पुत्र सूर्या राम 7 वर्ष व दूसरा पुत्र मिठू उम्र 4 माह का घर के सामने बगीचे में शव प्राप्त हुआ। जिनका किसी धारदार हथियार से हत्या किया गया था। वही पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम पुत्र मोहन राम का शव फांसी के फन्दे पर लटकता मिला। घटना स्थल का निरीक्षण करने पर श्रवण राम के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने पारिवारिक कलह को लेकर पत्नी व दोनों पुत्रों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या की बात को स्वीकार किया हैं। परिजनों से बातचीत में पता चला कि पूर्व में इन दोनों का आपसी विवाद का मामला न्यायालय में चला था। जिसमें डेढ़ वर्ष पूर्व आपसी सुलहनामा से शशिकला पुनः ससुराल आकर परिजनों से अलग रहने लगी थी। बावजूद दोनों में विवाद होता चलता रहा।


रविवार की रात भी दोनों के बीच आपस में विवाद हुआ था। जिसके आक्रोशित श्रवण राम ने पहले पत्नी, फिर दोनों बच्चों की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दिया। इसके बाद स्वयं पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ,अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी,क्षेत्राधिकारी एस एन बैश्य सहित भारी संख्या में पुलिस बल देवडीह घटना स्थल पर पहुँच गया।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में रविवार की रात 11:30 बजे घर के सामने करीब 50 कदम की दूरी पर एक ही परिवार के शव मिले। जिसमें श्रवण राम का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। जबकि बगल में उसकी पत्नी शशिकला एवं दो बच्चों का शव बरामद हुआ। घटना के पीछे पति-पत्नी विवाद बताया जा रहा है। मृतका के मायके वाले भी आ चुके हैं अभी वह सदमे में है, जो भी तहरीर देते हैं उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सायबर  जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो को जोडकर “नगर सुरक्षा सायबर समिती” का हुआ गठनAT रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेशपुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे सायबर जागरूकता अभियान  ” सेफ क्लिक” दिनाक 01.02.2025 से 11.02.2025 तक संचालित किया जा रहा है ताकि सायबर अपराधो मे कमी लाई जा सके। सायबर जागरूकता अभियान आदेश के पालन मे  पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रियाज इकबाल द्वारा जोन-3 के सभी थाना प्रभारियो के माध्यम से  स्कूल , कालेज, कोचिंग संस्थानो, सार्वजनिक स्थान  पर सायबर संबधी अपराधो के बारे मे जन जागरूकता  बढाने के लिये कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे है। सायबर जागरूकता अभियान के दौरान दिनाक 10.02.25 को रीजनल कालेज श्यामला हिल्स भोपाल मे नगर सुरक्षा समिती के सदस्यो का एक दिवसीय सायबर सुरक्षा सबंधी सेमीनार का आयोजन किया गया सेमिनार मे पुलिस उपायुक्त एवं  श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियो को सायबर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी प्रतिभागियो को  सायबर अपराध के  मुख्य कारक “आलस्य”, “लालच”. “भय”  एवं  “अज्ञानता” के बारे मे बताया ।सायबर सेल प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियो को वर्तमान मे घटित हो रहे  सायबर अपराध , डिजिटल अरेस्टिग, फोन-पे के माध्यम से फ्राड, ओटीपी के माध्यम से फ्राड, आनलाईन शोपिंग के माध्यम से फ्राड, के बारे मे बताया गया एवं  भारत सरकार  द्वारा सायबर सुरक्षा के लिये बनाये गये  चक्षु पोर्टल , सपोर्ट  पोर्टल  एवं  संचार साथी एप के बारे मे बताया गया  सेमीनार के अंत मे नगरीय पुलिस  जोन-3 भोपाल के सभी थानो मे नई पहल करते हुए  ” नगर सुरक्षा सायबर समिती”  का गठन किया जाकर क्षेत्र मे जन जागरूकता बढाने हेतु  बताया गया है। गठित “नगर सुरक्षा सायबर समिती” पुलिस तथा जनता के मध्य सेतु का काम करते हुए जनता के साथ हो रहे आर्थिक अपराधो को रोकने मे पुलिस के लिये मील का पत्थर साबित  होगी इन समितियो के कार्य का मासिक रूप से  मुल्याकन किया जाकर  मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।