त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Prayagraj,up: अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क, राजकीय उद्यान में दिनांक-09, 10 व 11 मार्च 2024 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रवीन्द्र गोयल, महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अवगत कराया गया कि फल, शाकभाजी एवं पुष्प मानव जीवन का आधार है। पुष्पों के बिना मानव जीवन नीरस रहता है। पुष्प प्रेम के प्रतीक के साथ-साथ भाषा एवं मन की भावनाओं का भी द्योतक है।

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसन्त के मौसम में आयोजित होने वाली मण्डलीय पुष्प प्रदर्शनी का शहर के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय फूलों की ब्लूमिंग चरम पर होती है और लोग विभिन्न प्रकार के फूलों एवं उनसे निर्मित कलाकृतियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में एकत्र होते है।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने भव्य पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। उप निदेशक उद्यान द्वारा अवगत कराया गया कि इस प्रदर्शनी में मण्डल के सभी जनपदों से प्रगतिशील किसान, उद्यान प्रेमी बड़ी उत्साह से अपने प्रदर्शों को प्रदर्शित किये हैं। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए अगली बार और उत्साह से प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु उनका आहवान किया।

उद्घाटन सत्र में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजा एवं नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र का संचालन विजय किशोर सिंह द्वारा किया गया। अधीक्षक, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज उमेश चन्द्र उत्तम द्वारा बताया गया कि इस प्रदर्शनी को कुल-26 भागों में विभक्त किया गया था। जिसमें कुल-370 प्रतियोगियों ने 1622 प्रविष्टियॉं प्रदर्शनी में लगायी। इसमें गमलों में मौसमी फूल, जैसे, जेरेनियम, फ्लाक्स, बरवीना, डहेलिया, कलेडुला, आदि शोभाकार एवं हरे-भरे पौध,कैक्ट्स एवं सकुलेन्ट पौधे, गमलों में सब्जियों के पौध गुलाब व अन्य पुष्पों के कट फ्लावर, महिलाओं व बच्चों द्वारा निर्मित पुष्प विन्यास/आकृतियॉं फलों के बने पदार्थ, बोनसाई, शहद, फोटोग्राफी व पेन्टिंग आदि की प्रतियोगितायें की गयी। इसके पूर्व में बंगलों के जजिंग का कार्य भी उद्यान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पुष्पों द्वारा निर्मित विभिन्न आकृतियॉं थी।

उत्तम द्वारा बताया गया कि यह पुष्प प्रदर्शनी प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिदिन आम जनमानस के लिए खुले रहेगी। प्रदर्शनी के विजेताओं को
11मार्च सोमवार को सायं
5
बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा।